नारियों का सम्मान करना गौरव की बात:शुक्ल
PRATAPGARH NEWS : नारियो का सम्मान करना गौरव की बात है महिलाएं देवी का स्वरूप है इनका हर स्थान पर सम्मान होना चाहिए। जिस परिवार मे नारियो का सम्मान नही होता वह परिवार तरक्की नही कर सकता व उस परिवार मे खुशहाली नही रह सकती ,यह बाते शकरदहा मे नारी सम्मान के मौके पर 212 निराश्रित महिलाओ को साडी वितरित करते हुए समाजसेवी राजेन्द्रप्रसाद शुक्ल ने कही,उन्होने कहा कि समाज मे अच्छे कार्य करना चाहिए समाजसेवा से बढकर कोई भी धर्म नही है।संयोजक राजेन्द्रप्रसाद शुक्ल ने समाज मे उत्कृष्ट समाजसेवा करने वाले क्षेत्र के 21लोगो को हीरादेवी श्यामसुन्दर शुक्ल सम्मान से सम्मानित कर उन्हे इसी प्रकार समाजसेवा करते रहने का संकल्प दिलाया।समापन पर सभी लोगो को माल्रयार्पण कर व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।







