चिलकाना में की गई व्यापार मंडल की समीक्षा बैठक
SAHARANPUR/CHILKANA NEWS: पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की एक समीक्षा बैठक रोहिला धर्मशाला चिलकाना में सम्पन्न हुई । बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा की व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं होगा। चिलकाना समीक्षा बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि हमारे लिए व्यापारी की सुरक्षा सबसे पहले है व्यापारी सुरक्षित रहेगा तो उसको सम्मान मिलेगा और व्यापारी निडर होकर अपना कारोबार कर सकता है उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं होगा । वही जिला अध्यक्ष जयबीर राणा ने कहा कि अधिकारियों को भी व्यापारियों का सम्मान करना चाहिए व्यापारियों से ही सभी कार्य चलते है लेकिन कुछ अधिकारी व्यापारियों का सम्मान नहीं करते है उनके खिलाफ आवाज उठाने का कार्य हमारा व्यापार मंडल करेगा । वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बालकृष्ण शर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए बैठक का समापन किया । इस दौरान समीक्षा बैठक में पठेड इकाई के अध्यक्ष विजय सैनी, चिलकाना इकाई के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, महामंत्री सचिन गर्ग, अशोक छाबड़ा ,यशपाल रोहिला, रमेश कश्यप,नरेश सैनी, सभासद अनुपम जैन, रोहित भटनागर, राकेश एरेन, राजेश रोहिला, आदि व्यापारी लोग उपस्थित रहे।







