Home उत्तर प्रदेश वेन्डिग जोन के बाहर खडे हाथ ठेले व गुमठी के खिलाफ चलाया...

वेन्डिग जोन के बाहर खडे हाथ ठेले व गुमठी के खिलाफ चलाया अभियान

JHANSI NEWS: अपर नगर आयुक्त श्रीमती रोली गुप्ता के नेतृत्व में बस स्टैण्ड में रिणत वेन्डिग जोन के बाहर खडे ठेले/गुमठी पर व्यापार करने वाले पथ विक्रेताओं को हटाये जाने का अभियान चलाया गया। कई फल/ पेठा आदि विक्रेता जो बस स्टैण्ड में वेन्डिग जोन के अतिरिक्त इधर-उधर खड़े होकर व्यापार करते हुए पाये गये से तत्काल प्रभाव से जब्तीकरण/जुर्माना की कार्यवाही की गयी। उक्त अभियान में लगभग येन्डिग शुल्क रु० 22,200/- एवं जुर्माना रु० 5,000/- वसूला गया तथा 04 ठेला/मुमठी उक्त अभियान के दौरान जब्त की गई। सभी अवैध पथ विक्रेताओं को चेतावनी दी गयी कि अपने-अपने आवन्टित फड पर ही खड़े होकर व्यापार करना सुनिश्चित करे। भविष्य में यदि कोई पथ विक्रेता आवंटित फड के अत्तिरिक्त अन्य स्थल पर खड़े होकर व्यापार करते हुये पाये जाते है तो वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। उक्त कार्यवाही में अतिक्रमण दस्ता के साथ प्रदीप अग्निहोत्री, सफाई एवं खादय निरीक्षक / प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण, सुरेश कुमार सिंह, प्रभारी प्रवर्तन दल, देवेन्द्र यादव, कर अधीक्षक / प्रभारी अधिकारी वेण्डिंग जोन, ओमवीर, सफाई एवं खादय निरीक्षक एवं राहुल कुशवाहा उपस्थित रहे।