Home उत्तर प्रदेश वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

MIRZAPUR NEWS: छानवे क्षेत्र की ग्राम सभा महरौडा में निषाद समाज ने जय मंगल यादव के नेतृत्व में पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की जयंती को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। कार्यक्रम में रामू निषाद, टहलू निषाद, विजय शंकर, रोहित निषाद, बलराम यादव, अतुल, अरविंद, राहुल, विवेक, संजय निषाद, धर्मराज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जय मंगल यादव ने फूलन देवी के साहसिक जीवन और सामाजिक अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई को याद करते हुए समाज में एकता, शिक्षा, और जागरूकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।