Home उत्तर प्रदेश विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को मिली जीत

विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को मिली जीत

फोट:दीपांशु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते पूर्व क्रिकेटर चंद्रपाल दयाल

डॉ. डीएन तिवारी अंडर-16 क्रिकेट में ओम और दीपांशु चमके

PRAYAGRAJ NEWS:  विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने श्री सहायक क्लब को 8 विकेट से हराकर डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। इस जीत में ओम तिवारी (60 रन नाबाद, 25 गेंद, छह चौके, पांच छक्के) और दीपांशु की अचूक गेंदबाजी (6-0-34-3) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में श्री सहायक क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 128 रन (जयेश केसरवानी 47, पार्थवर्धन 28, ऋषभ 15 नाबाद, अमन द्विवेदी 3/09, दीपांशु 3/34, अनिकेत कुमार पाल 2/24, अर्णव गर्ग 1/11) बनाए। जवाब में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में 15.2 ओवर में दो विकेट पर 132 रन (ओम तिवारी 60 नाबाद, नीतीश पाल 40 नाबाद, रुद्र प्रताप 17, सुमित यादव 1/21, अभिजीत सिंह 1/36) बना लिए। दीपांशु को पूर्व विजी ट्रॉफी क्रिकेटर चंद्रपाल दयाल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू नटेसन ने स्मृति चिन्ह देखकर उनका स्वागत किया।