Home आस्था विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर बढ़नी में संगोष्ठी आयोजित

विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर बढ़नी में संगोष्ठी आयोजित

SIDHARTHNAGAR NEWS: नगर पंचायत बढ़नी बाजार के वार्ड नंबर दो स्थित मिल कॉलोनी मैरेज हाल में विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड बढ़नी के पदाधिकारियों द्वारा किया गया, जिसमें संगठन के इतिहास, उद्देश्य और वर्तमान भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री कुँवर नागेंद्र प्रताप उपस्थित रहे। उन्होंने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी। इसके संस्थापक सदस्यों में स्वामी चिन्मयानंद, एस.एस. आपटे और मास्टर तारा सिंह प्रमुख थे। पहली बार 21 मई 1964 को मुंबई के संदीपनी साधन शाला में एक सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसे आरएसएस के तत्कालीन सरसंघचालक माधव सदा शिव गोलवलकर ने बुलाया था। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना, उसकी रक्षा करना तथा बाहरी ख़तरों से उसे सुरक्षित रखना है। विश्व हिन्दू परिषद हिन्दू समुदाय के हितों को बढ़ावा देने और उसे सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रांत मंत्री सुधाकर, जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव, शिवाजी, पूर्व प्रधान मुजहना बेचन यादव, श्याम विहारी जायसवाल, बृजेश सिंह, विकास पाठक, शुभम गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, संजय मित्तल, मिथिलेश पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।