Home उत्तर प्रदेश विश्व हिंदू महासंघ में प्रदीप कुमार बने पूर्वी यूपी मीडिया प्रभारी

विश्व हिंदू महासंघ में प्रदीप कुमार बने पूर्वी यूपी मीडिया प्रभारी

डॉ. जे पी सिंह चौहान को फतेहपुर का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया
FATEHPUR NEWS:  विश्व हिंदू महासंघ (भारत) में संगठन विस्तार के तहत राष्ट्रीय कार्यकारिणी तथा प्रदेश और जनपद स्तर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संगठन द्वारा हिंदू समाज को जागृत करने और सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर विभिन्न स्तरों पर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राज श्रीवास्तव को पदोन्नत कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह लखनऊ के निवासी हैं और अपने पूर्व दायित्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में भी कार्य करते रहेंगे। वहीं फतेहपुर जनपद के पत्रकार प्रदीप कुमार को विश्व हिंदू महासंघ (VHM) का पूर्वी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा खागा थाना क्षेत्र के बदलुवापुर निवासी डॉ. जेपी सिंह चौहान को संगठन का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित और मजबूत बनाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदीप कुमार और डॉ. जेपी सिंह चौहान अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन के माध्यम से हिंदुत्व और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।