Home उत्तर प्रदेश विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ रक्तदान शिविर आयोजित

विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ रक्तदान शिविर आयोजित

JHANSI: भारत विकास परिषद धनवंतरी शाखा झांसी एवं
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षा संगठन यूपी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन हाइटेक हॉस्पिटल ,मेडिकल कॉलेज, गेट नंबर 4 के सामने किया गया. शिविर में मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा के एवं विशिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी के आतिथ्य में संपन्न हुआ है. शिविर में संगठन और शाखा के कई सदस्यों एवं पदाधिकारी द्वारा रक्तदान किया गया. जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बी के निरंजन, प्रदेश संयोजक अवधेश निरंजन, जितेंद्र यादव अध्यापक, महेंद्र निरंजन तरगुआ डायरेक्टर भूमिका एग्रो खाद कंपनी, अमित कुमार श्रीवास्तव सदस्य भारत विकास परिषद, डॉक्टर दीपा राय अध्यक्ष भारत विकास परिषद, संजय साहू, एडवोकेट जयेश बजाज, संतोष निषाद आदि लोगों ने रक्तदान किया. शिविर में 50 से अधिक लोगो ने रक्तदान किया. शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओ को संगठन ने सम्मानित किया. इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया कि रक्तदान क्यों जरूरी है रक्तदान से कई तरह की शारीरिक बीमारियां और परेशानियां दूर होती हैं और साथ ही सबसे महत्वपूर्ण है कि दूसरों की जान बचाई जा सके आपका रक्त कई लोगों की जिंदगियां बचा सकता है । इस अवसर पर कई विनोद निरंजन बुंदेलखंड अध्यक्ष, शिरोमणि शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, पवन तूफान, कुमार वीरेंद्र निरंजन जिला अध्यक्ष, एडवोकेट जयेश, जिला महामंत्री राम जी रामायण, मधुकर निरंजन दादा, बुंदेलखंड संयोजक श्रीमती ममता निरंजन, बुंदेलखंड अध्यक्ष महिला ओपी गुप्ता, डॉक्टर विक्रम सिंह प्रांतीय वित्त सचिव, नंद गोपाल,  डॉक्टर एचपी राय, डॉ रवि कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया संचालक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ .वी .के. निरंजन ने किया. अंत में आभार भारत विकास परिषद की अध्यक्ष डॉ दीपा राय ने किया।