Home आस्था विश्व में शांति,एकता को स्वामी हरिनारायण ने किया विशेष अखंड, सतचंडी अनुष्ठान

विश्व में शांति,एकता को स्वामी हरिनारायण ने किया विशेष अखंड, सतचंडी अनुष्ठान

चैत्र नवरात्रि महापर्व पर विशेष अखंड सतचंडी अनुष्ठान दशान्स पाठ सिद्ध संपन्न

PRAYAGRAJ NEWS:  स्वामी हरिनारायण समदर्शी महराज प्रयागराज के अरैल,आराध्य तपोस्थली आश्रम पुणे महाराष्ट्र और सिद्धेश्वर पुरुषार्थ दंडी स्वामी बालक आश्रम अध्यक्ष चित्रकूट आश्रम में चैत्र नवरात्रि महापर्व के उपलक्ष में नवरात्रि के नवम दिवस पर आज नवमी एवं दशमी तिथि के विशेष अखंड सतचंडी अनुष्ठान दशान्स पाठ सिद्ध मंत्रो से अनुष्ठान का समापन किया। इस नव दिवसीय अनुष्ठान में विश्व कल्याण, शांति और मानव जाति के लिए निष्काम भाव से तपस्या की गई। स्वामी हरिनारायण समदर्शी महराज ने बताया कि यह अनुष्ठान ना केवल मां भगवती की सेवा और साधना के लिए है, बल्कि विश्व में शांति और एकता के लिए भी है। उन्होंने ईरान – अमेरिका,  इजराइल जैसे चल रहे युद्ध का समापन और विश्व में शांति की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में अखंडता और एकता की कामना की। इस अवसर पर स्वामी हरिनारायण समदर्शी महराज ने कहा कि मां भगवती की साधना और अर्चना से विश्व में शांति और कल्याण हो सकता है। हमें अपने जीवन को निष्काम भाव से मां भगवती की सेवा में समर्पित करना चाहिए। अनुष्ठान के अंत में स्वामी हरिनारायण समदर्शी महराज ने सभी को मां भगवती का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की और कहा कि आदिशक्ति जगत जननी मां भगवती जगदंबा की जय हो, जय मां भगवती, सभी का कल्याण करें.