JHANSI NEWS: महारानी लक्ष्मीबाई कालेज के औषधि हॉल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस केक काटकर फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.आर. बी. कटियार, डॉ. डी.पी. सिंह गौर, डा. श्याम बिहारी चतुर्वेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन, झाँसी जिलाध्यक्ष-डा. नवीन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न कराया गया । संचालन करते हुए जिला मंत्री डॉक्टर विनय सचान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पब्लिक हेल्थ में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण उपयोगिता पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर डॉक्टर आर. बी. कटियार ने दवाओं के भंडारण रख के बारे में विस्तृत जानकारी दी । कार्यक्रम में डॉ. प्रमोद पटेल डॉ. सीमा सचान डॉ. वेद प्रकाश शुक्ला, डॉ, सतीश कुमार, डॉ. दुष्यंत, डॉ. इंद्रेश कुमार, डॉ. फरीद खांन, डॉ. अनय सेन, डॉ. भुवनेश द्विवेदी डॉ. दीपक राय, महेंद्र कुमार आदि ने आज की थीम “थिंक हेल्थ थिंक फार्मासिस्ट” पर प्रकाश डालते हुए पब्लिक हेल्थ में फार्मासिस्ट की भूमिका का उल्लेख किया ।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को डॉ. विनय सचान ने सभी का आभार प्रकट किया ।







