Home उत्तर प्रदेश विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संगोष्ठी हुआ का आयोजन

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संगोष्ठी हुआ का आयोजन

VARANASI NEWS: बुधवार को विश्व आत्महत्या रोक-थाम दिवस” पर हरिश्चंद्र पी. कालेज, वाराणसी के मनोविज्ञान विभाग मे “मार्गदर्शन और परामर्श प्रकोष्ठ” के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मनोविज्ञान विभाग की प्रभारी एवं “मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रकोष्ठ की संयोजिका  प्रो. ममता वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि W.H.O. द्वारा इस वर्ष भी चर्चा का विषय “आत्महत्या सम्बन्धित कथानकों में बदलाव (Changing narrative on Suicide 2024-26) है।इसका प्रमुख उद्देश्य आत्महत्या पर खामोशी को समाप्त करना तथा सोशल स्टिग्मा को तोड़ना और इस संवेदनशील एवं गंभीर समस्या को सहानुभूति पूर्ण  संवाद में परिवर्तित करना है।हमारी आज की संगोष्ठी का विषय है-“हर जीवन अनमोल। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष पूरी दुनियां में आठ लाख से भी ज़्यादा लोग आत्महत्या करते हैं अर्थात् लगभग हर 40 मिनट पर एक । भारत में 2022 में 1.71 लाख लोगों ने आत्महत्या की, जिसमें 15-29 वर्ष के युवा ज़्यादा रहे । 2024 में केवल 13000 से अधिक छात्र आत्महत्या का शिकार हुए। विशेष रूप से कोटा ,राजस्थान में2023 में 26,2024में 17तथा 2025 में अब तक 14  स्टूडेंट्स इस विकार का  शिकार हुए हैं । यह स्थिति स्पष्ट संकेत दे रही है कि कोटा में छात्रों की आत्महत्या  के आँकड़े अन्तर्मन को झकझोर देने वाले हैं ये चेतावनी देते हैं कि शैक्षणिक दबाव,पारिवारिक व सामाजिक तनाव तथा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी किस तरह से युवाओं के जीवन को प्रभावित कर रही है।परंतु इसकी रोकथाम के लिए प्रशासनिक पहल kota cares, WHO आधारित गेटकीपर प्रशिक्षण और Dinner with Collector आदि प्रयास कारगर सिद्ध हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में पवन कुमार सिंह, गणेश यादव, रुचि तथा स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।