JALAUN NEWS: बुधवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर विशाल शोभायात्रा कोंच रोड़ से निकाली जायेगी।उक्त बात की जानकारी देते हुए विश्वकर्मा समाज सेवा समिति के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद दीपक झां ने बताया कि शोभायात्रा कोंच स्थित श्रीराम पैलेस से प्रारंभ होगी जो झांसी रोड़ होते हुए रामनगर, इलाहाबाद बैंक, माहिल तालाब, घंटाघर, शहीद भगतसिंह चौराहा होकर हुल्की माता मंदिर के सामने स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर पूजा अर्चना करने के बाद शोभायात्रा वापस शहीद भगतसिंह चौराहा होते हुए कालपी रोड़ स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर समाप्त होगी जहां पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।







