Home उत्तर प्रदेश विशेषज्ञता और नई तकनीक की जानकारी वर्तमान पत्रकारिता की आवश्यकता : प्रो....

विशेषज्ञता और नई तकनीक की जानकारी वर्तमान पत्रकारिता की आवश्यकता : प्रो. मलिक

JHANSI NEWS: कंटेंट, मीडिया इतिहास और करेंट अफेयर की अपडेट जानकारी वर्तमान में मीडिया स्टूडेंट्स के करियर निर्माण का सबसे आवश्यक सोपान है।  यह बातें फरीदाबाद की जे सी बोस यूनिवर्सिटी के जनसंचार संस्थान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पवन मलिक ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में आयोजित मीडिया एजुकेशन पर आयोजित व्याख्यान में कहीं। प्रो. मलिक ने कहा कि आज चैट जीपीटी और एआई के दौर में पत्रकारिता एक बहुत चुनौतीपूर्ण और असीम संभावनाओं से भरा करियर बन चुका है। उन्होंने कहा लेकिन इसके लिए पढ़ना बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों को पत्रकारिता के नए ट्रेंड्स और बदलावों के लिए अपने को तैयार रखना चाहिए। इसके लिए उन्हें कंटेंट निर्माण, मीडिया इतिहास और टेक्नोलॉजी में हो रहे परिवर्तन के साथ आपने को अनुकूलित बनाना होगा। सोशल मीडिया की सिटीजन पत्रकारिता की नैतिकता और विश्वसनियता पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए प्रो. मलिक ने कहा इसमें अवसर तो है लेकिन समाज के प्रति जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता।  इस अवसर पर प्रो. मलिक का पुष्प गुच्छ से स्वागत संस्थान के स्टूडेंट्स अजय, हर्ष, भारत, शुभी ने किया। संचालन और आभार भास्कर पत्रकारिता संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ कौशल त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. मलिक को डॉ राघवेन्द्र दीक्षित और डॉ जय सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पत्रकारिता संस्थान के शिक्षक डॉ अभिषेक कुमार, स्टूडेंट्स में साहिल हक़, परिजात निगम, संजीव, रेमंड, विनीत सिंह, अनिकेत और यतेंद्र सहित पीएचडी स्कॉलर देवेंद्र, अतीत विजय, सोनम चौहान आदि शामिल रहे।