Home उत्तर प्रदेश विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 160 मरीजों की जाँच, 50 को चश्मे...

विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 160 मरीजों की जाँच, 50 को चश्मे वितरित, 15 के ऑपरेशन होंगे

JHANSI NEWS: समाज सेवा के उद्देश्य से वसुंधरा सृजन समिति एवं श्री सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कुंज वाटिका, बस स्टैण्ड, कचेहरी रोड, झाँसी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर नेत्र परीक्षण कराया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा करीब 160 मरीजों की आँखों की जाँच की गई। जाँच के उपरांत 50 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं 15 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। चयनित मरीजों के ऑपरेशन की संपूर्ण व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क कराई जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नेत्र स्वास्थ्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस प्रकार के शिविर समाज के कमजोर वर्ग के लिए वरदान सिद्ध होते हैं। उन्होंने समिति एवं ट्रस्ट के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषभ राय ने की। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है और आगे भी समय-समय पर जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर के सफल संचालन में है शानू कंचन, प्रिन्स गुप्ता, अवतार खटीक, मोहित कुशवाहा, भारत भूषण वशिष्ठ,दिलीप पूरी कौशल राय, हर्षित कुशवाहा, अभिषेक कनौजिया, योगिता बंसल,वर्षा साहू, पूजा तिवारी, भावना गागिल, माधुरी अग्रवाल,पूजा परिहार,राकेश यादव, विकास सेन,विशाल रायकवार सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर के दौरान व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रहीं और लाभार्थियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर समाज के अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया।