JHANSI NEWS: भारत विकास परिषद मुख्य शाखा झांसी के शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी एवं मुख्य अतिथि राजेंद्र पटेरिया, प्रबंधक, सरस्वती विद्या मंदिर के आतिथ्य में विवेकानंद छात्रावास में निवास कर रहे बच्चों के लिए जरूरतमंद सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंद भारत माता एवं सरस्वती जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। सेठ शंकर लाल सरस्वती विद्या मंदिर, नारायण बाग छात्रावास में निवास कर रहे 35 बच्चों को शाखा सदस्यों द्वारा 35 बेडशीट, 35 तकिए मय कवर, बच्चों के खेलने हेतु फुटबॉल, विवेकानंद जी की मूर्ति एवं पुस्तकीय सहायता छात्रावास के प्रबंधक को सौंपी गई, तत्पश्चात विद्या मंदिर के प्रांगण में पौधारोपण किया गया। विद्या मंदिर के जालिम सिंह, पालक अधिकारी, जगदीश कटारे, सचिव, डॉक्टर पी डी गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य द्वारा अपने उद्बोधन में शाखा द्वारा गरीब बच्चों के सहायतार्थ किए गए पुनीत कार्य की प्रशंसा करने हेतु सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया गया। मधु पासी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस दौरान शैलजा तिवारी, निशा गर्ग, सुरेखा जायसवाल, भावना सराया, सुनीता अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, प्रीति चौधरी, भवानी शंकर अग्रवाल, पवन गर्ग, आलोक अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, राजू झांब, संजय जैन, संजय अरोरा, राजीव अग्रवाल, विनय जैन, डॉक्टर रमाकांत गुप्ता, अशोक पासी, नरेंद्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल सपन मोटर्स, दीपक लोया, विवेक अरोरा उपस्थित रहे। अंत में शाखा सचिव अमित सराया द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।







