Home उत्तर प्रदेश विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया मारपीट का आरोप, शिकायत

विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया मारपीट का आरोप, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के मधवामई गांव की एक विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुराली जन उसके साथ मारपीट कर घर में बंद कर दिए है , पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । सैनी कोतवाली के मधवामई गांव की बन्नो देवी पत्नी रंजीत कुमार ने शुक्रवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी , पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से उसके ससुरालीजन आएदिन गाली गलौच व मारपीट कर प्रताणित करते है , पीड़िता का आरोप है कि गुरुवार की सुबह उसके साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया गया , किसी तरह खिड़की से बाहर निकलकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया । पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।