JHANSI NEWS: टोडी फतेहपुर तहसील मऊ निवासी एक विवाहिता महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगायी. प्रार्थना पत्र में टोडी फतेहपुर में निवास करने वाली एक विवाहिता महिला ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए बताया की उसकी जान पहचान गाँव के रहने वाले एक युवक से थी. युवक ने 16 जुलाई 2022 को युवक छतरपुर आया और फौन कर उसको मिलने को बुलाया. उसने उस युवक को फोन पर मिलने के लिए मना किया परन्तु युवक द्वारा बार बार जिद करने के कारण युवक से मिलने बाजार पहुँची. जहां युवक ने उसको कोल्ड्रींक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीला दिया जिस कारण वह अचेत हो गयी. उस युवक ने उसको एक कमरे में ले जाकर डरा धमकाकर उसके साथ जबरन अवैध सबंध बनाये और जबरन एक माह तक उसके साथ सबंध बनाता रहा. और जबरन उसके साथ मंदिर ले जाकर विवाह रचाया. करीब एक साल बाद उसने एक पुत्र को जन्म दिया. सालो तक शोषण करने व पुत्र होने के उपरान्त उक्त युवक उसको वापिस उसको वापिस उसके घर छोड़ गया। विवाहिता महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में उक्त युवक के खिलाफ कार्यवाही कर न्याय दिलाने की मांग की







