Home उत्तर प्रदेश विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

88
0

सिद्धार्थ नाथ है कर्मयोगी एवं जुझारू नेतार–संजय गुप्ता
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं शहर पश्चिमी  विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के 62 वे  जन्मदिन को कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में बड़े धूमधाम से केक काटकर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर उनके स्वस्थ रहने की मंगल कामना करते हुए खुल्दाबाद मंडल राजरूपपुर मंडल तथा प्रीतम नगर मंडल गंगा पट्टी एवं जमुना पट्टी मंडल मेंमें मनाया गया। उक्त अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें जुझार एवं कर्म योगी नेता बताया।महानगर अध्यक्ष ने कहा कि वह मृदु भाषी, संगठन के प्रति समर्पित सहज एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। जिला मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर पश्चिम के सभी पांच मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, उन्होंने आगे बताया कि जन्मदिन कार्यक्रम पूर्ण होने पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अगुवाई में सभी कार्यकर्ताओं ने बाजारों में निकालकर जनता एवं दुकानदारों को जागरुक करते हुए जीएसटी के प्रति भी जागरूक किया और जीएसटी का उपहार धन्यवाद मोदी सरकार का उद्घोष भी लगाया। जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता राजू राय  डॉक्टर शैलेश पांडे, राजेश गोंड, मंडल अध्यक्ष अपूर्व चंद्रा, मंडल अध्यक्ष पारस श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह, पूर्व पार्षद राजेश कुशवाहा, पार्षद मिथिलेश सिंह, गौरव गुप्ता, मनोज गुप्ता, राम प्रकाश सिंह, विक्रम सिंह, नवनीत कुमार श्रीवास्तव, घनश्याम गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा, विजय पटेल, विजय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, सतीश प्रजापति, शिव शंकर विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।