Home उत्तर प्रदेश विधायक बारा के अथक प्रयास से शंकरगढ़ प्रयागराज उत्तर प्रदेश परिवहन निगम...

विधायक बारा के अथक प्रयास से शंकरगढ़ प्रयागराज उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बस सेवा शुरू

  • व्यापार मंडल सहित आस पास के लोगों ने जताया विधायक डॉ वाचस्पति का आभार
    शंकरगढ़ प्रयागराज। शनिवार को बैरहना से शंकरगढ़ सरकारी बस सेवा का संचालन क्षेत्रीय विधायक डॉ वाचस्पति के अथक प्रयास से शुरू किया गया। बता दें कि पूर्व में शंकरगढ़ से चलने वाली बस कपारी मोड, एनटीपीसी, लोहगरा बाजार, बारा तहसील, जसरा मंडी, गौहनिया, घूरपुर होते हुए बैरहना तक चलाई गई थी, जिसको उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा बस सेवा को बंद कर दिया गया था जिससे कि यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
    सुबह जैसे ही व्यापार मंडल शंकरगढ़ के व्यापारियों को सूचना मिली उन्होंने विधायक डॉ वाचस्पति जी का आभार जताते हुए, पूजा अर्चना के साथ बस का संचालन शुरू किया।विधायक प्रतिनिधि श्यामू निषाद, और मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी ने संयुक्त रूप से बताया कि विधायक डॉ वाचस्पति ने अपने खुद जाकर परिवहन विभाग के मंत्री को पत्र देते हुए बस संचालन के लिए आग्रह किया था, जिसके फलस्वरूप शनिवार से बस संचालन का कार्य शुरू किया गया। प्रमुख रूप अरविंद केसरवानी, रोहित केसरवानी, पंकज गुप्ता, राम जतन बंसल, मुकेश केसरवानी, नितेश केसरवानी, संदीप, राज भैया, आबिद अली, सुरेश केसरवानी, लल्लू विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।