KUSHINAGAR NEWS: कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पीएन पाठक गुरुवार को “आपका विधायक, आपके द्वार” जनसंपर्क अभियान तहत क्षेत्र के कछुइया सोमाली रामबर बुजुर्ग परवरपा परसौना महुई भरवलिया परसौनी भठही राजा गोबरही दर्जनों गांवों में घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया। स्थानीय लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याएं और सुझाव विधायक के सामने रखे। श्रीवास्तव ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने नागरिकों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। कछुइया सोमाली में लोगों ने माईनर पर सकरा पुल होने से दुर्घटना होने की सिकायत किया तो विधायक पीएन पाठक ने तत्काल मौके पर पहुंचे और समस्या को देखा और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया इस दौरान सड़क नाली खड्जा आदि की समस्या को रखा तो मौके पर से ही अधिकारियों को कडा निर्देश दिया समाधान करने के लिए इस दौरान मण्डल अध्यक्ष राजेश राव अमरजीत कुशवाहा ग्राम प्रधान दीनानाथ तिवारी अमरनाथ मदेशिया शिबलू सिंह जितेंद्र मिश्रा राणा प्रताप राव डिम्पल पांडेय मनोज मिश्रा मोनू ओझा आदित्य तिवारी आदि मौजूद रहे







