घनश्याम स्वर्णकार दूसरी बार तो कंचन देवी व अमरेंद्र केसरी पहली बार बने नामित सभासद
PRAYAGRAJ NEWS: नगर पंचायत कोरांव में नामित तीन सभासदों को कोरांव विधायक राजमणि कोल ने मंगलवार को अपने आवास धौखर पर सम्मानित किया। यह दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी व मंडल अध्यक्ष कोरांव बबुआन द्विवेदी भी मौजूद रहे। नगर पंचायत कोरांव में शासन की ओर से नामित किए गए सभासदों में आजाद नगर निवासी घनश्याम स्वर्णकार दूसरी बार नामित सभासद बने हैं तो वार्ड नंबर 2 अंबेडकर नगर की रहने वाली कंचन देवी व बहादुर शाह नगर मोहल्ले के रहने वाले अमरेंद्र केसरी पहली बार नामित सभासद बने हैं। नामित सभासदों ने विधायक राजमणि कोल को मिष्ठान खिलाकर खुशी बने विधायक राजमणि कोल ने भी नामित सभासदों को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। नामित सभासदों के सम्मान के दौरान विधायक राजमणि कोल ने कहा कि नगर के विकास में नामित किए गए उपरोक्त सभी सभासद सहयोग करेंगे। इसी तरह नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने भी नामित सभासदों से नगर के विकास कार्यों में सहयोग की अपील की।







