JALAUN NEWS: जालौन के पास गांव धन्तौली बुधवार देर शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई 22 वर्षीय युवक रितेश जाटव की करंट लगने से मौत हो गई।मृतक युवक ग्राम धन्तौली निवासी था और वह प्राइवेट रूप से बिजली के कार्यों में संलग्न था।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह रितेश को प्रवेश वर्मा (टीजी-2) द्वारा हरदोई गुर्जर बुलाया गया था, जहाँ 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब होने की वजह से मरम्मत का कार्य चल रहा था। रितेश को यह कहकर बुलाया गया कि उसे नौकरी दिलवा दी जाएगी। इस सिलसिले में उससे दस्तावेज भी ले लिए गए थे। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के जेई संतोष कुमार ने भी रितेश को भरोसा दिलाया था कि 15 दिन के भीतर उसे नियमित रूप से काम पर रख लिया जाएगा। इस आश्वासन के चलते रितेश बिना किसी औपचारिक नियुक्ति के बिजली के खतरनाक कामों में लग गया। जब वह कार्य कर रहा था, उसने रामकिशोर उर्फ संजय से शटडाउन की मांग की थी ताकि वह सुरक्षित रूप से खंभे पर चढ़कर मरम्मत कर सके। लेकिन जैसे ही वह खंभे पर चढ़कर कार्य करने लगा,अचानक बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई।







