अपनी मांगों को लेकर प्राशि संघ ने दिया एक दिवसीय धरना, सौपा ज्ञापन
PRATAPGARH NEWS: प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एक दिवसीय धरना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष संघ के अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में दिया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विद्यालय डेरवा के प्रधानाध्यापक प्रभा शंकर पाण्डेय ने किया। धरने की अध्यक्षता कर रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हजारों विद्यालय बंद करने का कार्य समाज हित में व शिक्षा के हित में नहीं है। लोकतंत्र में इस प्रकार विद्यालय बंद करके सरकार नव निहालों की शिक्षा से खिलवाड़ कर रही है। हजारों प्रधानाध्यापकों के पद एवं रसोइयों की सेवा समाप्ति जैसे निर्दयी एवं कठोर निर्णय की कल्पना सरकार से नहीं की जा सकती। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विनय सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों को बंद करना उत्कृष्ट समाज के लिए एक धोखा है, क्योंकि यदि समाज में देश में राष्ट्र में शिक्षा का स्तर जितना मजबूत होगा राष्ट्र भी उसी मजबूती से विश्व में अपना स्थान सुनिश्चित करता है। इसी क्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ प्रयागराज मंडल के मांडलिक मंत्री अनिल पांडेय ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना मनुष्य का मौलिक अधिकार है और शिक्षित समाज ही राष्ट्र की उन्नति में सहायक सिद्ध होता है। धरने को माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आलोक शुक्ला,जिला मंत्री शैलेंद्र,संरक्षक रामचंद्र सिंह व पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह,जिला कोषाध्यक्ष राजेश पांडेय,सत्य प्रकाश पांडेय सहित आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर निरंतर संघर्ष करते रहेंगे जब तक सरकार मर्जर को समाप्त नहीं कर देती है। धरना के अंत में उप जिलाधकारी सीमा भारती को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अजीत कुमार, प्रभात मिश्रा, रामानंद, विजय मिश्रा, पंकज तिवारी, पन्ना लाल यादव, शैलेश सिंह, बृजेश सिंह, बलराम पाठक, मनोज पांडे, सफीक, प्रभाकर प्रताप सिंह, मानवेंद्र द्विवेदी, बालेंद्र शुक्ला, राजकरण सरोज, विजय यादव, सुशील तिवारी, मनोज मिश्रा, विष्णु सिंह, रमेश मिश्रा, सतीश, आनंद, कमलेश, राजेश सिंह, शैलेश, मुन्ना तिवारी, फारूक, राशिद, राजेश, विनोद कुमार, अंगद सरोज, शशिकांत आशुतोष, गोपाल शरण शुक्ला सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे।







