राज्यसभा सांसद को ज्ञापन सौंपते शिक्षक
PRATAPGARH NEWS: प्राथमिक विद्यालयों के जबरन पेयरिंग और बंदी की नीति के खिलाफ शिक्षकों का आक्रोश शुक्रवार को लालगंज में सामने आया। प्राथमिक शिक्षक संघ के लालगंज अध्यक्ष संतोष मिश्रा और रामपुर संग्रामगढ़ अध्यक्ष राजेश चंद्र पांडेय की अगुवाई में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि इस नीति के चलते हजारों प्रधानाध्यापकों को सरप्लस घोषित कर उनके पद समाप्त किए जा रहे हैं, जिससे शिक्षकों में भारी असंतोष है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह निर्णय न केवल शिक्षकों के हितों के खिलाफ है, बल्कि ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने आश्वासन दिया कि वह स्वयं एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा श्मोनाश् इस मुद्दे को सरकार के समक्ष गंभीरता से उठाएंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि भाजपा सरकार स्कूलों को बंद करने की जिद पर अड़ी रही, तो 2027 में सरकार बदलते ही इस निर्णय को 24 घंटे के भीतर वापस लिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के सांगीपुर अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ल, विष्णु कुमार सिंह, हिमांशु ओझा, दीपक पांडेय, आशीष मिश्र, डॉ. वीरेश सिंह, संजय सिंह, आशीष त्रिपाठी, सरिता वर्मा, स्मृति मिश्रा, दीप्ति मिश्रा, अमरीश मिश्र, इन्दुबाला त्रिपाठी, अर्पणा जायसवाल, श्यामजी कौशल, जमुना यादव, अर्चना यादव समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।





