PRAYAGRAJ NEWS: दिघिया पुलिस चैकी के अंतर्गत नरवर चैकठा गांव में पढ़ने गए बच्चे का शव तालाब में मिला शव मिलने से पूरे गांव में मचा मचा हड़कंप। खेत को अवैध खनन दबंगों बीस फिट गहरा कर दिया गया है जिससे स्कूल के बगल आए दिन घटना होती रहती है। मेजा क्षेत्र में खेत से मिट्टी निकालने का सिलसिला कब खत्म होगी ये तो भगवा न के भरोसे पर निर्भर हो गया हैं। अधिकारी के मिलेजुले रवैया से अवैध खनन पूरे मेजा क्षेत्र में हो रहा हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार अरुण कुमार हरिजन का छोटा बेटा हंसराज प्राथमिक विद्यालय नरवर चैकठा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 2 में पढता है सुबह नहा धोकर विद्यालय पहुंचा विद्यालय से घर न पहुंचे पर परिजन खोज बीन करने लगे देखे तो विद्यालय के बगल तालाब में शव उतरता मिला जिससे कोहराम मच गया सूचना पर चैकी प्रभारी दिघिया मय फोर्स मौके पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटे। मृतक के दो बेटों में छोटा था माता की पहले ही देहांत हो गया है पिता ऑटो चलकर गुजर बसर करते हैं परिजनों का रो रो का बुरा हाल। आये दिनों ये खनन माफियाओं से क्षेत्र में हो रही घटना से लोगो ने शासन व प्रशासन और भाजपा सरकार के प्रति रोष ब्याप्त हैं।







