Home उत्तर प्रदेश विकास योजनाओं से सदैव लकदक दिखेगा रामपुर खास:प्रमोद तिवारी

विकास योजनाओं से सदैव लकदक दिखेगा रामपुर खास:प्रमोद तिवारी

सांसद ने पिच मार्ग का किया समारोहपूर्वक भूमिपूजन, सौगात पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे
PRATAPGARH NEWS:  राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने रविवार को क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा स्वीकृत करायी गयी पक्की सड़क का समारोहपूर्वक भूमिपूजन किया। लोकनिर्माण विभाग से बनने वाली पचपन लाख लागत की यह सड़क हाईवे से बड़ा राजा का पुरवा तक बनेगी। स्वीकृत पिच रोड की लम्बाई आठ सौ मीटर है। यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि रामपुर खास में विकास की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का संचालन तेजी से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सड़क तथा बिजली व पेयजल एवं सुरक्षा के वातावरण में इस क्षेत्र का विकास औद्योगिक क्षेत्र को भी आकर्षक पैकेज देने की ओर है। उन्होंने लोगों से विकास योजनाओं को पारदर्शिता के साथ पूर्ण कराने में सहयोग भी मांगा। सांसद प्रमोद तिवारी ने सुदृढ़ विकास के लिए विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रयासों की सराहना भी की। सभा की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र व संचालन हरि बहादुर सिंह हर्ष ने किया। संयोजक पप्पू तिवारी व प्रधान भूपेन्द्र यादव राजू की अगुवाई में ग्रामीणों द्वारा सांसद प्रमोद तिवारी का माल्यार्पण कर स्वागत भी हुआ दिखा। वहीं लोगों में सड़क सौगात को लेकर प्रसन्नता भी देखी गयी। इस मौके पर पूर्व प्रमुख ददन सिंह, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, मो. असलम, हाजी अनवर अली, अनीश देहाती, हरिकेश बहादुर सिंह चैहान, छोटे लाल सरोज, कबीरदास, ओमप्रकाश यादव, भइयाराम तिवारी आदि मौजूद रहे।