Home उत्तर प्रदेश विकसित भारत के निर्माण में फेरी पटरी ठेला व्यवसायियों का योगदानष् संगोष्ठी...

विकसित भारत के निर्माण में फेरी पटरी ठेला व्यवसायियों का योगदानष् संगोष्ठी संपन्न

VARANASI NEWS : राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन के बैनर तले कमिश्नरी सभागार कचहरी में ष्विकसित भारत के निर्माण में फेरी पटरी ठेला व्यवसायियों का योगदानष् विचार विमर्श संगोष्ठी का आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ।संगोष्ठी में मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि आज हम सब यहाँ प्रमोद कुमार निगम के सपनों को साकार करने और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने के लिए एकत्रित हुए हैं।फेरी पटरी ठेला व्यवसायी हमारे विकासशील राष्ट्र की आर्थिक धमनियों में से एक हैं।पथ विक्रेता ही हैं जो देश के कोने-कोने तक जरूरी सामान पहुंचाते हैं।बिना किसी बड़े पूंजी निवेश के, बिना किसी दिखावे के, समाज की असली जरूरतों को पूरा करते हैं। देश की कुल कार्यबल का एक बड़ा हिस्सा इसी असंगठित क्षेत्र में कार्यरत है।प्रमोद निगम का सपना था कि फेरी पटरी व्यवसायियों को केवल जीविका का साधन ही नहीं, बल्कि सम्मानजनक पहचान भी मिले।राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन राष्ट्रीय स्तर पर उसी सपने को पूरा करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है।विशिष्ट अतिथि दी बनारस बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन भविष्य में देश के असंगठित क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ संगठन बन कर उभरेगा।जिस संगठन के पास देश आधे से अधिक राज्यों में इतना कुशल नेतृत्व और वहां के फेरी पटरी ठेला व्यवसायियों का समर्थन हो उस संगठन व उससे जुड़ें लोगों का भविष्य काफी उज्ज्वल होगा।कार्यक्रम संयोजक दी बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि प्रमोद निगम ने अपने जीवन का बलिदान स्वच्छता के लिए दिया।फेरी पटरी व्यवसायी न केवल मेहनतकश हैं बल्कि जिम्मेदार नागरिक भी हैं।हमने कई वर्षों तक संघर्ष किया है और आगे भी करते रहेंगे।संगोष्ठी में प्रमुख संयोजक अनूप श्रीवास्तव,स्वागताध्यक्ष अजय सिंह ष्बॉबीष्,परियोजना अधिकारी निधि वाजपेई ,कंफेडरेशन ऑफ फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माया पाण्डेय, समाज सेवी अनिल किजवाडेकर,संरक्षक डॉ० राहुल सिन्हा, राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन संरक्षक अनिल कुमार जी,संरक्षक डॉ० गौरव प्रकाश कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह,धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा व संचालन राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक निगम ने किया।