Home उत्तर प्रदेश विकसित बुंदेलखंड को साकार करने में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की होगी महत्वपूर्ण भूमिका:हरेंद्र...

विकसित बुंदेलखंड को साकार करने में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की होगी महत्वपूर्ण भूमिका:हरेंद्र प्रताप सिंह

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचे एमएसएमई के संयुक्त निदेशक हरेंद्र प्रताप सिंह

JHANSI NEWS: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक तथा आकाशवाणी के पूर्व उद्घोषक एवं पत्रकार हरेंद्र प्रताप सिंह ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय से भेंट की।  उन्होंने विश्वविद्यालय को आवश्यक प्रक्रिया के उपरांत विश्वविद्यालय के स्टार्टअप्स और नवप्रवर्तकों को एमएसएमई फंडिंग से समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कम समय में कुलपति प्रो. पांडेय के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय के भास्कर इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म के मीडिया लैब एंड रिसर्च सेंटर का भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने अपने पत्रकारिता और उद्घोषणा के अनुभव साझा किए। विश्वविद्यालय के मीडिया विद्यार्थियों को उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं तथा उनके व्लॉगिंग और इन-हाउस जर्नल बीयु न्यूज़ की प्रगति की सरहाना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की भूमिका क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण है। उन्होंने समन्वयक पत्रकारिता विभाग डॉ कौशल त्रिपाठी के विश्वविद्यालय में सामुदायिक रेडियो स्थापित करने के विचार का समर्थन किया और कहा कि इससे क्षेत्र में जनसंपर्क और सामुदायिक जागरूकता को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान कला संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर पुनीत बिसारिया, गोविंद यादव डॉ अभिषेक कुमार, अतीत विजय उपस्थित रहे।
इससे पूर्व उन्होंने इनक्यूबेशन सेंटर का भी दौरा किया और गुणवत्ता सुधार प्रकोष्ठ आइक्यूएसी प्रभारी प्रो. सुनील काबिया संग युवा उद्यमियों से चर्चा की। इस अवसर पर प्रो. मुन्ना तिवारी, प्रो. सौरभ श्रीवास्तव,डॉ. संजीव श्रीवास्तव  डॉ. अनुपम व्यास, डॉ. लवकुश द्विवेदी, डॉ. सुनील त्रिवेदी उपस्थित  रहे।