Home उत्तर प्रदेश विंध्याचल मेला में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी सोमेन बर्मा

विंध्याचल मेला में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी सोमेन बर्मा

MIRZAPUR NEWS: रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने शारदीय नवरात्र मेला के छठवें दिन के विन्ध्याचल मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मेला क्षेत्र में प्रयाप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर भ्रमण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने विन्ध्याचल धाम मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पॉइंट पर जाकर चेकिंग की और उन्हें मनोयोग, निष्ठा, सतर्कता एवं दर्शनार्थियों के प्रति सुरक्षा और सद्भाव से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।उन्होंने बाहरी जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को माँ विन्ध्यवासनी का सुगम दर्शन कराने के लिए पंक्तिबद्ध कराया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।