Home उत्तर प्रदेश वाहन चेकिंग अभियान में 45 से ज्यादा बाइक चालकों का कटा चालान

वाहन चेकिंग अभियान में 45 से ज्यादा बाइक चालकों का कटा चालान

PRAYAGRAJ NEWS: थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जॉनसनगंज चौराहे के चारों ओर घेराबंदी कर  प्रयागराज कमिश्नर के आदेश थाना अध्यक्ष संजय राय के नेतृत्व में जघन चेकिंग लगाई गई। इस अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की फिटनेस,प्रदूषण,बीमा, सीट बेल्ट, हेलमेट सहित अन्य कागजातों की गहन जांच की गयी जांच के क्रम में बिना हेलमेट,ट्रिपल लोडिंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों का चालान काटा गया साथ ही जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया। वहीं चेकिंग अभियान को देखकर कई बाइक चालक रास्ता बदलकर भागते भी नजर आए। वही सूरज कुंज चौकी प्रभारी कमलेश गिरी से संवादाता से बात हुई उन्होंने बताया कि यह अभियान पुलिस कमिश्नर के आदेश के तहत चलाया गया। जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात अनुशासन सुनिश्चित करना है उन्होंने चेतावनी दी कि बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई कि वे हमेशा वाहन के समुचित कागजात साथ रखें और नियमों का पालन करें। चेकिंग के दौरान घंटाघर चौकी प्रभारी ऋषभ अग्निहोत्री अपनी टीम के साथ मुस्तैद नज़र आए थाना अध्यक्ष के चौराहे पर पहुंची ही पूरी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त किया।