FATEPUR NEWS: ऐरायाँ विकासखंड के धनकामई ग्राम पंचायत में वार्षिक मेले एवं दंगल का आयोजन सम्पन्न हुआ और दंगल में आए दूर-दूर से अंतर्जनपदीय पहलवानों ने अपनी दांव पेंच कला दिखाई। इसी बीच दंगल में पहुंची महिला पहलवानों ने भी अपनी कला दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा और दंगल के फाइनल कुश्ती में फतेहपुर जनपद के छत्रपाल नरैनापुर व राम शंकर की जोड़ी ने दंगल में धमाल मचा दिया था तो वहीं मेला कमेटी एवं दंगल के आयोजन कर्ताओं द्वारा फाइनल कुश्ती विजेता को ₹4000 का पुरस्कार रखा गया था। हालांकि दोनों पहलवानों ने एक दूसरे को नहीं हरा सके और कुश्ती की समय सीमा खत्म होने पर बराबरी पर कुश्ती खत्म कराकर बराबर का इनाम दिया गया। इस मौके पर वर्तमान ग्राम प्रधान बाबूलाल, पूर्व ग्राम प्रधान/ प्रधानाचार्य रामपाल पाल, नरेंद्र सिंह, अलोक पाल, अंगद सिंह, विवेक सिंह सहित ग्राम सभा की सम्मानित जनों ने पहलवानों को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया।







