आर्यावर्त एकेडमी के वार्षिकोत्सव में बोले पूर्व अपर महाधिवक्ता
PRAYAGRAJ NEWS: वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों से देश के प्राचीन सभ्यता व संस्कृति देखने और समझने के अवसर मिलते हैं। इसके साथ ही बच्चों को भी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के सुनहरे अवसर मिलते हैं। यह बातें लोकसभा के प्रत्याशी रहे पूर्व अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने कोरांव बाजार में स्थित आर्यावर्त एकेडमी के आठवें वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करने के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। नीरज त्रिपाठी ने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रमों को देखकर अपना बचपन याद आ जाता है। नन्हे मुन्ने बच्चों की रंग बिरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखकर उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की भी सराहना की। इसी तरह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ब्लॉक प्रमुख मुकेश कोल ने संबोधित करते हुए कहा निश्चित तौर पर इस विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के साथ मेहनत किया है। जिसका प्रतिफल इस वार्षिकोत्सव के जरिए बच्चों की प्रस्तुतियों से देखने को मिल रहा है। अतिथियों ने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की। वार्षिकोत्सव समारोह को अपर शासकीय अधिवक्ता अनिल मिश्र, शशी द्विवेदी, समाजसेवी मिथिलेश शुक्ला, सपा नेता प्रमोद मिश्र पयासी आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों में आत्माराम तिवारी, सूबेदार शिवलाल सिंह, अंबुज शुक्ला, अंकुर, विनोद, सूरज यादव व विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज पांडेय ने किया। इस दौरान भारी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।







