Home उत्तर प्रदेश वाणिज्य के नए रुझानों पर क्विज प्रतियोगिता, अर्श अशरफ प्रथम

वाणिज्य के नए रुझानों पर क्विज प्रतियोगिता, अर्श अशरफ प्रथम

KAUSHAMBI NEWS: राजकीय महाविद्यालय सिराथू के वाणिज्य विभाग में परिषदीय कार्यक्रम के अंतर्गत “वाणिज्य के क्षेत्र में नए रुझान” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को वाणिज्य के आधुनिक रुझानों एवं बदलते व्यावसायिक परिवेश के प्रति जागरूक करना रहा।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान व कौशल का बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें अर्श अशरफ ने प्रथम, मोहम्मद हिफ़ज़ान ने द्वितीय तथा सिदरा अशरफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय प्रसाद शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान डॉ. उत्तम कुमार शुक्ल एवं डॉ. विपुल सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया। अंत में वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. स्मिता पाल ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।