Home उत्तर प्रदेश वाटर एटीएम का हुआ उद्घाटन, शुद्ध पेयजल की समस्या होगी दूर

वाटर एटीएम का हुआ उद्घाटन, शुद्ध पेयजल की समस्या होगी दूर

SIDHARTHNAGAR NEWS: रविवार की देर शाम नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर 2 में लगभग 12 लाख रुपये की लागत से बने वाटर एटीएम का उद्घाटन हुआ। यह उद्घाटन ज्योतिषाचार्य नंदकिशोर शर्मा और उनकी पत्नी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
वाटर एटीएम के लोकार्पण के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “वार्ड नंबर 2 में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं थी और जीतने के बाद मेरा लक्ष्य था कि यहां के लोगों को शुद्ध पानी मिल सके। आने वाले समय में, हर घर जल योजना के तहत मार्च तक सभी घरों में पानी पहुँचाने का काम किया जाएगा।” उद्घाटन के बाद, नंदकिशोर शर्मा की पत्नी ने ₹5 का सिक्का डालकर पहली बार 20 लीटर पानी निकाला। शुद्ध पेयजल को निकलता देख वहाँ मौजूद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने इस प्रयास की सराहना की और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता पर खुशी व्यक्त की। इस मौके पर नगर पंचायत अधिकारी अजय कुमार, एडवोकेट धर्मेंद्र पाठक, बबलू, धर्मपाल, रामराज कनौजिया, रईस खा, संतोष, भोला अग्रहरि, विजय शर्मा, राज अग्रहरी, रामकुमार, गौतम, मुकुल शर्मा, मुन्नू अग्रहरि समेत कई लोग मौजूद रहे।