Home उत्तर प्रदेश वर्मा क्लब को मिली जीत

वर्मा क्लब को मिली जीत

अंश कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच देते अंजुम परवेज

PRAYAGRAJ NEWS: वर्मा क्लब ने रेलगांव क्लब को 6 विकेट से हराकर पांचवीं केएस स्पोर्ट्स अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में रेलगांव क्लब ने 22.4 ओवर में 91 रन (सैयद अली हैदर 25, सक्षम अग्रहरि 11 नाबाद, मंगलेश 3/18, अंश कुशवाहा 2/13, श्रेय सिंह 2/16, सौरव तिवारी 2/26) बनाए। जवाब में वर्मा क्लब ने 21.3 ओवर में चार विकेट पर 92 रन (श्रेयांश शुक्ला 43 नाबाद, अंश कुशवाहा 28, आयुष्मान वर्मा 2/20, सिद्धार्थ अग्रहरि व रेहान वजाहत एक-एक विकेट) बना लिए। अंश कुशवाहा को पूर्व क्रिकेटर अंजुम परवेज ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।