Home उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया द्वारानैशनल मीडिया रजिस्टर का भव्य शुभारंभ

वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया द्वारानैशनल मीडिया रजिस्टर का भव्य शुभारंभ

DEHLI NEWS: (मुख्य संवाददाता) “वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया”,  मीडिया कर्मियों का एक अग्रणीय संगठन है। भारतभर में इस संगठन के 30,000 से अधिक सदस्य हैं। यह संगठन भारतीय मजदूर से संबद्ध है। इस संगठन का शुभारंभ 2017 में किया गया। सभी सदस्य आपस में संपर्क बढ़ाकर एक दूसरे के काम में सहयोग बढ़ा सकें और जरूरत पड़ने पर सहायता भी कर सकें। 8 साल की अपनी यात्रा में  विषम परिस्थितियों में इस संगठन ने पत्रकारों के हित में की कदम उठाए इनमें प्रमुख है मीडिया कर्मियों को पत्रकारों की श्रेणी में रखवाना। भारत में यत्र तत्र कार्यरत पत्रकारों का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाना ताकि देशभर के पत्रकारों से संपर्क करने का एक सुलभ सुविधा मिल सके। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया ने शुक्रवार 29 अगस्त 2025 को नई दिल्लीके  मंडी हाउस स्थित हरियाणा भवन के  सभागार में नैशनल मीडिया रजिस्टर के शुभारंभ समारोह का आयोजन किया। इस समारोह की अध्यक्षता WJI के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी ने की। मंच पर उनके साथ WJI के उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सी. एम. पपनै, सुरेंद्र कुमार, मनोज मिश्रा, परमानंद पांडेय, ज्ञानेन्द्र, पार्थसारथि थपलियाल विराजमान थे। वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया नेशनल एडवाइजर सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि पत्रकारों के लिए एकता और नेशनल मीडिया रजिस्टर  कितना जरूरी है। इस रजिस्टर के जरिए हम ऑल इंडिया लेवल पर कहीं भी किसी भी पत्रकार साथी से उसे एरिया की जानकारी हासिल कर सकते हैं और मुसीबत के समय उनसे सहायता भी मांग सकते हैं। इस समारोह के आरंभ में अतिथियों का परिचय तथा उनका स्वागत किया गया। हाल ही में वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की दिल्ली इकाई की नई टीम गठित की गई थी। इस टीम की घोषणा एवं परिचय इस समारोह में किया गया।उपस्थित सभी पत्रकार बंधु उत्सुकता से नेशनल मीडिया रजिस्टर का शुभारंभ देखने के लिए प्रतीक्षा में थे। हर्षोल्लास के साथ डिजिटल माध्यम से नेशनल मीडिया रजिस्टर का शुभारंभ किया गया। सभी ने करतल ध्वनि से अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। राष्ट्रीय महा सचिव नरेंद्र भंडारी ने नेशनल मीडिया रजिस्टर के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस रजिस्टर में सम्पूर्ण भारत के पत्रकारों के नाम पते और उनके कार्य से संबंधी समस्त सूचनाएं उपलब्ध होंगी 30 अगस्त से वेबसाइट पर सभी पत्रकार अपनी जानकारियां इसमें दे पाएंगे। उन्होंने बताया कि नेशनल मीडिया रजिस्टर को बनाने वाली तकनीकी टीम के प्रमुख तीर्थंकर सरकार का परिचय कराया  और उनका सम्मान किया। इस अवसर पर तीर्थंकर सरकार ने व्यापक रूप से नेशन मीडिया रजिस्टर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट में 12 भाषाओं में सूचनाएं मिलती रहेंगी। राष्ट्रीय महासचिव भंडारी ने नेशनल मीडिया रजिस्टर बनाने वाली टीम के प्रमुख तीर्थंकर सरकार और उनकी टीम का परिचय कराया और उनके कार्य की सराहना की। इस अवसर पर अनेक पत्रकारों ने नैशनल मीडिया रजिस्टर की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ पत्रकार परमानंद पांडेय ने नेशनल मीडिया रजिस्टर शुभारंभ की सराहना की और WJI को बधाई दी। अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रिंट मीडिया का समय अधिक नहीं रहा है। डिजिटल मीडिया ने पत्रकारिता की दिशा बदल दी। आने वाले समय में पत्रकारिता  का रूप और स्वरूप बदल जाएगा। उसके लिए अभी से तैयारी कानी चाहिए। यह रजिस्टर बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।
वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा कि पत्रकारों से संबंधित जानकारी का नेशनल रजिस्टर शुरू होना एक महत्वपूर्ण बात है। इसका व्यापक प्रचार प्रसार होना चाहिए ताकि सरकार तक यह विचार पहुंच सके। वरिष्ठ पत्रकार सी एम पपनै ने उस सोच को महत्वपूर्ण बताया जो नैशनल मीडिया रजिस्टर शुरू करने तक पहुंच पाये। उनका लंबा अनुभव रहा है। पत्रकारिता जिस मोड़ तक पहुंच गई है वह सोचनीय है। पत्रकारों का जीवन कठिन हो गया है। जो वर्ग दूसरों की सूचना देता है उसका समाचार क्या है? इसे समझना कठिन है। धन्यवाद ज्ञापन के बाद हुआ। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में “राष्ट्रीय विकास में मीडिया की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन था।