Home उत्तर प्रदेश वरुणा नदी में डूबते मंदबुद्धि बालक को रेस्क्यू कर बचाया

वरुणा नदी में डूबते मंदबुद्धि बालक को रेस्क्यू कर बचाया

पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से बालक की पहचान कर उनके परिजन को किया सुपुर्द
BHADOHI NEWS: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वरुणा नदी में डूब रहे एक मंदबुद्धि बालक को पुलिस ने सफलतापूर्वक बचाया। बालक नदी के गहरे पानी में था और उसका सिर्फ सिर पानी के ऊपर दिख रहा था। यह दिव्यांग बालक धौरहरा वरुणा नदी में बहककर गहरे पानी में चला गया था। बकरी चरा रही महिलाओं ने उसे देखकर तुरंत चैकी धौरहरा पर कार्यरत हेड कांस्टेबल रविंद्र यादव और कांस्टेबल सोनू कुमार गौतम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बालक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद बालक अपना नाम-पता बताने में असमर्थ था। पुलिस ने बालक की तस्वीर को स्थानीय स्तर पर, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप्स और आसपास के थानों में प्रसारित किया। इसके बाद बालक के परिजनों को इसकी सूचना मिली। बालक की पहचान भदोही के नूरखांपुर निवासी जमशीर के पुत्र अरकान के रूप में हुई। परिजन कोतवाली पहुंचे, बालक के अपने होने का प्रमाण दिया और उसे अपने साथ घर ले गए।