प्रयागराज। जिला विद्द्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने आज पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज के वरिष्ठ प्रवक्ता और कुशल मंच संचालक डा प्रभाकर त्रिपाठी के रिटायर होने पर आज विदाई समारोह कार्यालय में आयोजित किया। डीआईओएस पीएन सिंह ने
वरिष्ठ प्रवक्ता और कुशल मंच संचालक डा प्रभाकर त्रिपाठी के रिटायर होने बधाई देते हुए उनके मृदुव्यवहार, सरल स्वभाव, लोगों की मदद करने वाला और कुशल मंच संचालक बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। डा प्रभाकर त्रिपाठी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सहयोग और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। विदाई ध्सम्मान समारोह कार्यक्रम में एडीआईओएस जीतेन्द्र प्रताप सिंह, अजय गिरी, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह, डॉ बीएस यादव, केके त्रिपाठी, डॉ संतोष सिंह, डॉ जय सिंह, डॉ धनंजय यादव, बृजेश श्रीवास्तव खेल सचिव, मो इरशाद सहित कार्यालय के सभी लिपिक सहित अन्य लोग थे।







