परिसंघ नागपुर व भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई का हुआ गठन, राकेश कुमार तिवारी बने जिलाध्यक्ष
JALAUN NEWS: वरिष्ठ नागरिक एवं भारतीय मजदूर संघ की नव गठित जिला शाखा की बैठक श्याम जी सरस्वती शिशु मंदिर रामनगर उरई में संपन्न हुई। जिसका संचालन श्री दिगम्बर नारायण तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि शम्भूदयाल जी ने कहा कि साठ साल के ऊपर व सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ नागरिकों को सरलता और सहजता के साथ अपना शेष जीवन जीना चाहिए। आप अपने परिवार व मुहल्ले एवं जहां रहते हैं तो वहां पर नौकरी दौरान आपने जो भी किया हो।उसे आप भूल जाएं। साथ ही नअपने अहम् अहंकार को त्याग देना चाहिए। क्योंकि ऐसा न करने पर आपका परिवार व पड़ोसियों में आपके व्यवहार से संतुष्ट नहीं होंगे। साथ ही जलने लगेंगे।
मुख्य अतिथि ने यह भी कहा कि वरिष्ठ नागरिकों व सेवानिवृत्त बन्धु अपनी-अपनी गांठ मजबूत रखें। कहीं ऐसा न हो आप अपने परिवार व नातियों के मायाजाल में फंसकर अपना सबकुछ न गवां बैठे।क्यों कि आज का समय अर्थ का है। अगर आपकी गांठ मजबूत होगी तो आपकी परिवार के बच्चे व बहुऐं आपकी पैसों के लालच में सेवा व सम्मान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह संगठन आप सभी के लिए गठित किया गया है। ताकि आप लोग अकेला पन का अहसास न कर सकें।आप लोग अपनी समस्यायों को आपस में मिल कर समाधान करवा सकते हैं। कार्यक्रम में पधारे संगठन के प्रदेश महामंत्री सन्त प्रकाश वर्मा ने संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज बसों व रेलवे में किराए में छूट की मांग रखेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की शुरुआंत उत्तर प्रदेश में अब हो रही।अभी जिला ललितपुर, झांसी, जालौन में गठन किया गया है। आगे जनपद महोबा, बांदा, हमीरपुर के साथ अन्य जनपदों में शीघ्र किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रतन सिंह जी ने कहा कि हमारे पूर्व मुख्य अतिथि जी ने सबकुछ कम शब्दों में गागर में सागर भरने जैसा कार्य कर दिया। मेरे कहने के लिए कुछ बचा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन का मतलब सभी लोग संगठित रहें। और अपने दु:ख व सुखों को अपने साथियों के साथ शेयर कर अपने एकाकी जीवन को सरलता व सहजता के साथ जियें।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार जताया। इसके पूर्व अजय कुमार सक्सेना जिला संगठन मंत्री झाँसी ने कहा वरिष्ठ नागरिक संगठन की मदद से वरिष्ठ के मुद्दो को सरकार समाज के सामने ला सकें। अवधेश कुमार सक्सेना प्रदेश मंत्री झाँसी ने कहा संगठन का उद्देश्य वरिष्ठ को स्वतंत्र सम्मान जनक और सुरक्षित जीवनप्रदान करना है। मोहन सिंह जिला सह मंत्री झाँसी ने कहा सामाजिक चुनौतियों अकेलापन और असुरक्षाओं से निपटने में मदद करता है। राकेश गुप्ता प्रदेश पदाधिकारी गंगा समग्र ने कहा वरिष्ठ भविष्य की चिंता सब से पहले होने लगती है। अगर जीवन के मूल्य केवल शरीर और इंद्रियों के सुख है तो हमे मान लेना चाहिए कि जीवन ढलान की ओर जा रहा है।
इस अवसर पर सर्व श्री राम आसरे त्रिवेदी पत्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय पत्रकार कल्याण परिषदजी ने कहा कि जहा नदी की गति कम होती है। वही सब से अधिक गहराई होती है इसी तरह जीवन की गति कुछ धीमी हो जाने पर तभी गहरे अर्थ आते हैं। लेकिन अज्ञानता का पर्दा हटना जरूरी होता है।,इस अवसर पर सर्व श्रीदिगम्बर तिवारी ने कहा वृद्धाअवस्था में वास्तविकता एक नीरस और उदास मरु स्थल है और आत्मा केवल जटिल यांत्रिक प्रणाली है तो आत्मा दृष्टि के पुरस्कार इंद्रियों के सुख या सामाजिक सफलता कि तृप्ति से मुकाबला कर सकते है इस अवसर पर सर्व श्री प्रेम कुमार पाठक, हरीबाबू शुक्ला, विवेक सिंह निरंजन, हाकिम सिंह चौहान, अवधेश कुमार श्रीवास्तव झांसी, राधेश्याम गुप्ता,के.के.शर्मा, रामशंकर सोनी, विनोद कुमार मिश्रा व आधा सैकड़ा वरिष्ठ नागरिकों ने ने भाग लियाइस अवसर पर राकेश तिवारी जिलाध्यक्ष ने आने वाले सभी सम्मानित पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया।







