Home उत्तर प्रदेश वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया लकड़ी के अवैध भंडारण पर...

वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया लकड़ी के अवैध भंडारण पर छापा, संचालकों में मचा हड़कंप

PRATAPGARH NEWS: उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित जांच समिति ने रानीगंज रेंज, पट्टी रेंज व संडवा चन्द्रिका रेंज के अन्तर्गत कई स्थानों पर छापेमारी की। समिति की अध्यक्षता तेज तर्रार क्षेत्रीय वन अधिकारी अमरजीत मिश्रा ने की, जबकि सदस्य के रूप में क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कनौजिया, वन दरोगा कुन्दन लाल एवं वन रक्षक गिरीश चन्द्र यादव शामिल रहे। जांच टीम ने पूरे पाण्डेय दीवानगंज स्थित शुभम सिंह की प्रकाष्ठ डिपो, दरछुट (मगरौरा) स्थित आशीष सिंह की डिपो, फेनहा स्थित आशू सिंह की डिपो, पट्टी ढकवा रोड स्थित शनी सिंह की डिपो तथा अमरगढ़ के उदई शाहपुर स्थित डिपो पर छापा मारा। मौके पर टीम को चिलबिल, यूकेलिप्टस, सिरस, बबूल, अमलताश, कट सागौन की वोटें व जलौनी लकड़ी का भारी भंडारण मिला। पूरे पाण्डेय दीवानगंज में छापेमारी के दौरान पुराने व सड़े हुए आम की जलौनी भी पाई गई, जिस पर विभागीय कार्रवाई की गई।  वन विभाग के अधिकारियों द्वारा की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध लकड़ी भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गया है।