JAUNPUR NEWS: श्रवण मास के अवसर पर जनपद में कांवड़ यात्रा को लेकर जौनपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौश्तुभ के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने थाना जलालपुर क्षेत्र में लहंगपुर बॉर्डर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा मार्ग की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन की समीक्षा की। साथ ही पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती, बैरिकेडिंग और यातायात के वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस टीम मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चैबंद करने में जुटी है। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर पुलिस की मुस्तैदी साफ नजर आ रही है।







