Home उत्तर प्रदेश लोनी नदी पुनर्जीवन योजना का भूमि पूजन सम्पन्न ग्रामीणों में उमंग

लोनी नदी पुनर्जीवन योजना का भूमि पूजन सम्पन्न ग्रामीणों में उमंग

गाढ़ा कटरा से देवरा तक होगी 32 किमी लंबी खुदाई:सीडीओ

PRAYAGRAJ NEWS: शंकरगढ़ क्षेत्र की जीवनदायिनी रही लवनी नदी को फिर से प्रवाहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शनिवार को गाढ़ा कटरा के जंगलों से निकलने वाली इस ऐतिहासिक नदी के पुनरुद्धार हेतु भूमि पूजन कर 32 किलोमीटर लंबी खुदाई कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रयागराज की मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह और बारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. वाचस्पति ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ कार्य का उद्घाटन किया। नदी नहीं सिर्फ जलधारा, बल्कि संस्कृति और भविष्य की रीढ़ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीओ हर्षिका सिंह ने कहा कि यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है, बल्कि ष्जल, जमीन और जीवनष् को बचाने का एक साझा जनआंदोलन है। उन्होंने कहा, “लवनी नदी यहां की संस्कृति, खेती और ग्रामीण भविष्य का मूल आधार है। इसका पुनर्जीवन हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

जिलाधिकारी की पहल रंग लाई

लवनी नदी के सूखने और अतिक्रमण से जूझने की खबरें लगातार मीडिया में प्रकाशित होती रहीं। इसके बाद जिलाधिकारी श्री रवींद्र कुमार मांडण ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उनके आदेश पर सर्वेक्षण कराया गया, और नदी को पुनर्जीवित करने हेतु मनरेगा योजना के अंतर्गत खुदाई का प्रस्ताव तैयार हुआ।

15 ग्राम पंचायतों की सहभागिता से होगा कार्य
मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी दी कि कुल 15 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ बैठक कर उनकी सहमति ली गई है। कार्य को आंशिक रूप से मशीनों और आंशिक रूप से मनरेगा श्रमिकों के माध्यम से कराया जाएगा।

विधायक का संकल्परू ग्रामीणों के सहयोग से बहती रहेगी लवनी
इस अवसर पर विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि ष्यह हमारा संकल्प है कि लवनी नदी को फिर से प्रवाहित किया जाए।ष् उन्होंने ग्रामीणों और किसानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सिंचाई सुविधा बढ़ने से क्षेत्र की कृषि भूमि को नया जीवन मिलेगा और भूगर्भीय जलस्तर में भी सुधार आएगा।

पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

भूमि पूजन कार्यक्रम के पश्चात सीडीओ और विधायक मियां बाकी स्थित पौधशाला पहुंचे, जहां उन्होंने वन महोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लेने का आह्वान किया और कहा कि जल के साथ हरियाली भी हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

नई उम्मीदों की लहर
इस योजना की शुरुआत से क्षेत्रीय जनता में नई आशा और ऊर्जा का संचार हुआ है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि कार्य पूरी तरह सफल होता है, तो यह क्षेत्र हरियाली, सिंचाई और आर्थिक समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि फूलचंद पटेल एवं विजय कुमार निषाद, मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी, खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ मनोज कुमार, सहायक विकास अधिकारी शंकरगढ़, रेंजर वन विभाग, शंकरगढ़ थाना प्रभारीओम प्रकाश, अवध बिहारी, प्रकाश सिंह, राजू द्विवेदी सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।