Home उत्तर प्रदेश लोडर की टक्कर से बाइक सवार बहू बेटा व पोता जख्मी

लोडर की टक्कर से बाइक सवार बहू बेटा व पोता जख्मी

KAUSHAMBI NEWS:  कड़ा धाम थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव के नजदीक तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर की टक्कर से बाइक सवार बेटा, बहू व पोता गिरकर जख्मी हो गए, पीड़ित ने घायलों को इलाज के लिए देवीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। प्रतपगढ जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गौरी निवासी राकेश कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व गंगा प्रसाद ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ अलग अलग बाईकों में शनिवार की सुबह घर से कड़ा धाम दर्शन पूजन के लिए जा रहा था, जैसे ही वह कड़ा धाम थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर गाड़ी ने बेटे आदित्य की बाइक में टक्कर मारकर मौके से भाग गया, हादसे में बेटा आदित्य , बहू रेशमा व पोता अद्वविक गिरकर चोटिल हो गए, जिनको इलाज के लिए देवीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।