PRAYAGRAJ NEWS: कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक लोकसभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व लोकसभा की कार्यवाही में देश के शीर्ष व्यापारी नेता प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित हुए। इस दौरान लोकसभा स्पीकर के कॉन्फ्रेंस रूम में लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला जी ने वार्ता की।व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपने जो भी समस्या से अवगत कराया है उन सभी का समाधान होगा । उन्होंने आगे कहा कि बदलते हुए आर्थिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों को अपने स्तर को ऊँचा उठाना होगा। हम सभी को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश को दोहराते हुए कहा कि “व्यापारियों को देश और अपने हित मे अब स्वदेशी समान बेचना और खरीदना चाहिए”
आगे कहा कि व्यापारी देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है और अपनी मेहनत से स्वयं को और देश को आर्थिक रूप से मजबूत करता है। अगर व्यापारी यह तय कर के कि यथासंभव स्वदेश सामान की ज्यादा से ज्यादा खरीद और बिक्री करेगा तो उसकी आधी समस्या समाप्त हो जाएगी। देश का उद्योग, कामगार, तकनीक और बौद्धिक क्षमता का बेहतर उपयोग होगा उनका विकास होगा। देश के उत्पाद की देश में ही मांग होने से विदेश से आयात कम होगा बहुमूल्य विदेशी मुद्रा की बचत होगी । बाकि जो भी समस्या है उनका निवारण सदन की कार्यवाही और चर्चा के माध्यम से मैं करने का प्रयास करूंगा और प्रवीण प्रश्न के माध्यम से सदन में उठाते रहेंगे। लोकसभा के भ्रमण, कार्यवाही और चर्चा में कैट उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महेन्द्र गोयल, कैट राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पटवारी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित तमाम व्यापारी शामिल हुए।







