Home उत्तर प्रदेश लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची की शुद्धता जरूरी: सपा जिलाध्यक्ष

लोकतंत्र के लिए मतदाता सूची की शुद्धता जरूरी: सपा जिलाध्यक्ष

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रतिनिधि अपर निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह को मांग पत्र सौंपा। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता लोकतंत्र के लिए जरूरी है। सपा ने कहा कि बीएलओ के साथ बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) भी मतदाता सूची के सत्यापन में सहयोग करेंगे। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए 2003 की मतदाता सूची और 7 जनवरी 2025 को अंतिम प्रकाशन के बाद से पुनरीक्षण शुरू करने की तारीख के बीच की मतदाता सूची निःशुल्क उपलब्ध कराई जाए। 2003 के बाद कई बार पोलिंग स्टेशनों का पुनर्गठन हुआ है, जिससे मतदाताओं के बूथ और मतदान केंद्र बदल गए हैं। सपा ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण आवश्यक है। बीएलए मतदाता सूची के सत्यापन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर सत्यप्रकाश यादव, झल्लू यादव, राणा प्रताप सिंह, सोकिम अहमद, विमल पटेल, शिवकुमार यादव, आदर्श यादव, राजेश भारती, शिवम मौर्या, प्रिन्स राव, रामजी बिन्द, मनोज पाण्डेय आदि मौजूद रहें।