Home उत्तर प्रदेश लेखक के विरुद्ध कार्यवाही व बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की  मांग

लेखक के विरुद्ध कार्यवाही व बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की  मांग

JHANSI NEWS: अखिल भारतीय दर्जी महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष प्रज्ञा नामदेव (श्वेता ) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया. ज्ञापन में बताया गया की यूपीएससी बुक ऑफ पब्लिशर्स ने संत शिरोमणि नामदेव  महाराज के लिए अनैतिक, असत्य एवम् अपमानजनक टिप्पणी प्रकाशित की हैं।संत शिरोमणि नामदेव महाराज अपने बाल्यकाल से ही सदैव सनातन धर्म , सरल व्यक्तित्व के धनी और भगवान बिट्ठल के अनन्य भक्त थे. वे भक्ति मार्ग को अपना कर सदैव धर्म का प्रचार प्रसार करते रहे।  उनकी आराधना भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान ने उन्हें कई बार दर्शन दिए. ऐसे में उनके लिए अनैतिक शब्दों का प्रयोग कर पुस्तक में प्रकाशित करना अशोभनीय है। इस पुस्तक के लेखकों ने न केवल संत नामदेव जी का अपमान किया अपितु समस्त दर्जी समाज की भावनाओं को आघात पहुंचाया है। बिना जानकारी के किसी भी महान संत के लिए असत्य कथनों को प्रकाशित करना उचित नहीं है। उन्हें संपूर्ण दर्जी  समाज से माफी मांगनी चाहिए। ज्ञापन में । ज्ञापन में इस प्रकार के लेखकों के विरुद्ध उचित कार्यवाही कर इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाने कि मांग की.