Home इटावा लूट की योजना बना रहे 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लूट की योजना बना रहे 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ETAWA NEWS: लूट की योजना बना रहे 2 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया कब्जे से 2 तमंचा 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2 मोबाइल फोन तथा 1 मोटर साइकिल, बरामद की गई। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं लूट/चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम  को थाना चौबिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत मिलकिया तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि एक मोटर साइकिल पर सवार 2 व्यक्ति ग्राम आडरपुर की ओर से ताखा चितभवन रोड की तरफ आने वाले रास्ते से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर खड़े है तथा लूटपाट की योजना बना रहे है, जिनके पास अवैध असलहा भी है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना चौबिया पुलिस द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर दोनो व्यक्तियों को ताखा चितभवन रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये दोनो व्यक्तियों से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 2 तमंचा 315 बोर एवं 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2 मोबाइल फोन, 1 मोटर साइकिल बरामद की गयी