ETAWA NEWS: क्षेत्र अंतर्गत तिलियानी (थरी) गांव निवासी गंगा सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है कि बीती 19 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे 25 वर्षीय दिव्यांग पुत्र राघवेंद्र बिना बताए घर से कहीं चला गया। वापस नही आने पर संभावित जगहों पर खोजबीन की मगर अब तक कोई सुराग नही मिल सका। पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।







