KUSHINAGAR NEWS: नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरगावां में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत मनीष तिवारी एवं सुधा राय ने अपनी बिटिया लाडली तन्वी से जन्मदिन की तीसरी वर्षगाँठ पर आम के पौधे का रोपण करा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। श्री तिवारी ने नयी दिशा के अभियान की सराहना की और कहा कि प्रतिवर्ष बिटिया से जन्मदिन पर पौधरोपण कराते हैं। पौधरोपण में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक टीबी एवं चेस्ट विभाग में कार्यरत अमित नारायण मिश्र, सत्यम राय, प्रेम प्रकाश राय, रीता राय आदि शामिल रहे।



