छात्र-छात्राओं को नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ.अशोक परासर द्वारा दी गई विभिन्न जानकारियां
BHADOHI NEWS: जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की टीम द्वारा शनिवार को नोडल अधिकारी डॉ.एके मौर्या की देखरेख में स्कूल मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत श्री विश्वनाथ पांडेय कॉवेंट इंटर कॉलेज, खेदोपुर कोइरौना में लाइफ स्किल एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट ऑफ कोपिंग स्किल कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 9 से 12 के छात्र-छात्राओं के साथ किया गया। इस दौरान महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय के नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ.अशोक परासर द्वारा छात्र- छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हे मानसिक रोग के प्रकार जिनमें अवसाद, आत्महत्या, चिन्ता, साईकोसिस, ओसीडी, नशा, मोबाइल एडिक्शन, दिव्यांगता के विभिन्न लक्षण तथा रोकथाम के उपाय के बारे में बताया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मानसिक स्वास्थ्य संबंधित 20 प्रश्न पूछे। जिन छात्र-छात्राओं ने प्रश्नों का सही उत्तर दिया। उन 20 छात्र-छात्राओं को मनदूत व मनपरी नामित किया गया। मानसिक स्वास्थ्य टीम द्वारा 20 नामित छात्र-छात्राओं को प्रिंसिपल सुशीला पांडेय के सहयोग से प्रशस्ति पत्र, डायरी और बैज प्रदान किया। उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ, मनकक्ष एवं टेलीमानस द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं से अवगत कराया गया। साथ ही मनकक्ष हेल्पलाइन नंबर एवं राष्ट्रीय टेलीमानस टोल फ्री हेल्पलाइन की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रबंधक करुणाशंकर पांडेय, डॉ.अभिषेक पांडेय, सुनिल यादव, लालता प्रसाद यादव, ओम प्रकाश मिश्र व विजय यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।







